साक्षर जालोर रैली निकाली
सांचौर . जिलास्तरीय रैली आज आपणों जालोर साक्षर जालोर रैली को उपखंड अधिकारी सांचौर आलोक कुमार सैनी झंडी बताकर रथ यात्रा के साथ स्वयं मोटर साइकिलों पर बैठकर कतार बद्ध शहर में किया रवाना। जिला साक्षरता एवं सततïï् अधिकारी यज्ञदत रुणेचा के नेतृत्व में ग्राम अरणाय रैली, ग्रामीणों ने भाग लिया बच्चों ने साक्षरता में योग की शपथ ली।
इसके बाद ग्राम पंचायत कारोला में रैली का कार्यक्रम जिसमें यज्ञदत शर्मा, बाबूलाल मेघवाल खण्ड समन्वयक चेतन राम सुथार, पूर्व संरपच टाबाराम मेघवाल ने आम लोगों को साक्षर बनाना, अंगूठा लगाना हमारे लिए वर्तमान समय में कलंक है साक्षरता के पुण्य कार्य में टाबाराम मेघवाल ने निरन्तर कक्षाएं चलाकर साक्षर करने का संकल्प लिया। अधिक संख्या में महिला-पुरूषों ने भाग लिया। 3बजे जिला स्तरीय रैली सांचौर पंचायत समिति के सामने पहुंची। उपखंड अधिकारी आलोक कुमार सैनी, विकास अधिकारी रधुनाथ विश्रोई, जिला साक्षरता सततï् शिक्षा अधिकारी यज्ञदत शर्माा, खण्ड समन्वयक चेतन सुथार, बाबूलाल, महिला-पुरूष प्रेरक गण मोटर साईकिलों पर सवारी कर शहर में बैनर लगाकर साक्षरता रैली का आयोजन किया गया रथ यात्रा में शहर में साक्षरता के नारें गंूज रहे थे।