पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका वार्ड संख्या सात पार्षद नानसिंह राव ने विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि भंवरलाल परमार के मकान से मान हाउस चौंक तक बबूल कटिंग स्थाई सफाई करवाने, माधाराम के घर से नानजीराम के घर तक की नाली सफाई एवं छोटे-छोटे बबूल की कटाई करने, सोलर स्कूल से नगर पालिका द्वारा निर्मित पानी की टंकी तक रास्ता बंद पड़ा है। रास्ता को खुलवाने, राव समाज के श्मशान घाट से पुरोहितों के श्मशान घाट, नाईयों, प्रजापत, माली के श्मशान घाट की रोड़ की सफाई एवं शौचालय की सफाई करवाने, पुरोहितों के श्मशान घाट से मोजिया वास तक सफाई करवाने, हरीश पुरोहित, के मकान से वाल्मिकी स्कूल तक नाली नहीं है बबूल कटिंग, कचरा मलबा हटाने सोलर स्कूल से दांतिया तालाब तक बबूल कटींग करने एवं दोनों तरफ सड़क बन चुकी है मगर नालियों से पिछले 2 सालों से बंद पड़ी है उसे पुन: व्यवस्थित करावों सड़क पर जगह-जगह रेत के गढे जमें हुए है उनकी भी सफाई करवाने की मांग की।