धोखाधड़ी का मामला उठा संसद में
रानीवाड़ास्थित सर्वोदय क्रेडिट सोसायटी द्वारा धोखाखड़ी करने का मामला संसद में पहुंच चुका है। बुधवार को जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल ने सोलहवीं लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को सोसायटी द्वारा किए गए लाखों रुपए की धोखाधड़ी से सदन को अवगत कराते हुए ऐसी सोसायटियों को बैन करने की मांग की। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा लोगों की जमा राशि को समयावधि पूर्ण होने के उपरांत खाता धारकों को पैसा नहीं दिए जा रहे हैं। इस संबंध में आंदोलन एवं धरने भी दिए गए, मगर सोसायटी द्वारा लोगों के करोड़ों रुपए हड़प कर लिए गए हैँ। जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल ने शून्य काल के दौरान प्रदेश में क्रेडिट सोसायटी संस्थान की ओर से किसान एवं मजदूर तथा व्यापारी वर्गों को झूठे झांसे देकर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करोड़ों-अरबों रुपए एकत्रित कर लोगों के पसीने की कमाई को हड़प रही हैं। जबकि ये किसान, मजदूर एवं व्यापारी इस संस्था के सदस्य नहीं होते हैं। संस्था द्वारा इनका खाते खोलते समय धोखे से सदस्यता फार्म पर हस्ताक्षर करवा लेते हैं। सांसद पटेल ने बताया कि क्षेत्र में क्रेडिट सोसायटियां आरडी, एफ.डी, किसान गोल्ड फंड जैसी गैर कानूनी योजनाएं चला रही हैं। संस्था इन्हीं गरीब लोगों के पैसों से बड़े-बड़े होर्डिंग एवं विज्ञापन में स्वयं को सरकारी बैंक की तरह बता आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। क्रेडिट सोसायटियां सरकारी बैंकों के नियम के विरुद्ध भूमाफियाओं एवं शराब कारोबारियों को करोड़ों रुपए का ऋण दे रही हैं। सांसद ने कहा कि क्रेडिट सोसायटी या सहकारी ऋण समिति गैर कानूनी सामूहिक जमा योजना या निवेश योजना चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करावें तथा गरीब वर्ग के लोगों के जमा राशि दिलवाई जाए।
पीएमसे की यूरिया की मांग
सांचौर|सांसददेवजी पटेल सहित राजस्थान के सांसदों ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर राजस्थान में यूरिया खाद सप्लाई की मांग की। सांसद ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में किसानों द्वारा रबी फसल की बुवाई की हुई हैं। फसलों को अभी यूरिया खाद की जरूरत हैं, क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी के कारण किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। क्षेत्र में किसान यूरिया खाद को लेकर चिंतित हैं। प्रधानमंत्री ने सांसदों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही यूरिया खाद की सप्ल