पुस्तकालय भवन का शिलान्यास
सांचौर . न्यायालयपरिसर में बुधवार को पुस्तकालय भवन का बुधवार को एडीजे नरेंद्रकुमार बार एसोसिएशन अध्यक्ष भीमाराम चौधरी के आतिथ्य में शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मदनलाल ने भूमि पूजन किया। न्यायालय परिसर में राज्य सरकार की ओर से 3.94 लाख रुपए की लागत से पुस्तकालय भवन का निर्माण करने के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है। भवन निर्माण का कार्य बुधवार को शुरू किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट प्रकाश पुरोहित, सदराम विश्रोई, लादूसिंह कीलवा, प्रताप विश्रोई तथा अधिवक्ता मौजूद थे।