बैठक आयोजित
सांचौर . अखिलराजस्थान मेडिकल लेबोरेट्री टेक्निीशियन कर्मचारी संघ की स्थायी कोर कमेटी के गठन के लिए प्रदेश कोर कमेटी निर्माण समिति ने प्रदेश स्तरीय दौरा किया। समिति ने बुधवार को सांचौर संघ कर्मचारियों के साथ कमेटी निर्माण समिति के संयोजक राजेश गौड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश चन्द्र शर्मा ने स्थायी कोर कमेटी के मुख्य एजेंडों पर चर्चा की तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजूट होने का आह्रवान किया।
इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय कमेटी निर्माण के सदस्य नारायणसिंह इन्दा ने आंदोलन को तेज करने का आह्रवान किया। जालोर जिलाध्यक्ष गणपत ने संविदा निविदा पर लगे सभी एलटी को नियमित करने की मांग की। बैठक में 21 दिसंबर के जयपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाग लेने का आह्रवान किया। इस अवसर पर गणपतराम, अर्जुन विश्रोई, सुरेन्द्र सिंह, नारायण सिंह, जबराराम देवासी, अनिल सहित कई लोग उपस्थित थे।