मनोनीत पार्षदों का किया स्वागत
सांचौर. राज्यसरकार द्वारा राजस्थान नगर पालिका अधिनियम के तहत मनोनीत पार्षदों का पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। मनोनीत पार्षद जगदीश कुमार शारदा, लक्ष्मीचंद जीनगर, बरकत खां हरिसिंह चारण का भाजपा के पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने शनिवार को मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। इस मौके पूर्व विधायक ने मनोनीत पार्षदों को अपने कर्त्तव्य का पालन करने तथा आमजन हितार्थ कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर कृषि मंडी उपाध्यक्ष हरचंदराम पुरोहित, भगाराम चौधरी, मालाराम चौधरी, ईशराराम चौधरी सहित कई जने मौजूद रहे।