माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह
सांचौर. मालीयुवा संगठन की ओर से माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को नगर के माली समाज छात्रावास मेें उपखंड अधिकारी आलोक कुमार सेनी के मुख्य आतिथ्य कृषि मंडी डायरेक्टर अमराराम माली की अध्यक्षता मेें आयोजित होगा। सचिव गोरखाराम माली ने बताया कि समारोह के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, साथ ही समाज विकास पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएंगा।