भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दिया ज्ञापन
सांचौर. भारतीयकम्युनिस्ट पार्टी ने गुरूवार को उपखण्ड अधिकारी को प्रधानमंत्री नाम का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों तथा महिला सुरक्षा को लेकर 14 दिसंबर तक जन अभियान चला जनता को जागरूक करने के लिए रैली निकाली जाएगी। ज्ञापन में राजस्थान सरकार की ओर से बनाया गया श्रमिक विरोधी कानून की भर्त्सना की मनरेगा कानून में बदलाव लाकर उसमें कटौती करने के साथ 150 दिन की जगह 100 दिन कर दिए गए जो ग्रामीणों के हित में नहीं हैं। देश में अल्पसंख्यकों, महिलाओं, कमजोर तबकों पर अत्याचार बढ़ रहे है।