होथी ग्राम बीएलओ को नोटिस जारी
जालोर| सांचौरके निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी आलोक कुमार सैनी ने होथी ग्राम के बीएलओ पांचाराम द्वारा मतदाता सूची के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा हैं। सांचौर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) आलोक कुमार सैनी ने बताया कि होथीगांव ग्राम पंचायत के शिवपुरा ग्राम के भाग संख्या 73 की मतदाता सूची में 71 मतदाताओं के नाम स्थानान्तरित होने के बावजूद नहीं हटाए गए थे जिसके बारे में बीएलओ पांचाराम को पूर्व में नोटिस दिया था, जिसका जवाब नहीं दने पर बीएलओ पांचाराम के विरूद्घ 16 सीसीए के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाने से पूर्व स्पष्टीकरण तीन दिवस में प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया हैं।