पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाकाबंदी तोड़ भागे शराब तस्कर, सड़क पर फोड़ी शराब की बोतलें

नाकाबंदी तोड़ भागे शराब तस्कर, सड़क पर फोड़ी शराब की बोतलें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने पीछा किया मगर आरोपी रात में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए

भास्करन्यूज | जालोर

रानीवाड़ाथाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से शराब तस्करी की सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात को की गई नाकाबंदी को तोड़कर तस्कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस द्वारा करीब 20 किलोमीटर तक पीछा करने पर तस्करों ने सड़क पर शराब की बोतलें फोड़ी, हालांकि पुलिस द्वारा पीछा करने पर तस्कर गाड़ी को चालू ही छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात 12.15 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी नंबर आरजे-04 जीबी-2449 सांचौर की तरफ से अवैध शराब भरकर रानीवाड़ा की तरफ रही है तथा यह गाड़ी मंडार सिरोही की तरफ जाएगी। सूचना के बाद भगवानाराम हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल बाबूलाल, अर्जुनराम, पुनमाराम, सांवलाराम जीप चालक पुनमाराम ने नाकाबंदी की। सरहद रानीवाड़ा सांचौर रोड दूध डेयरी के पास नाकाबंदी के दौरान पिक अप नंबर आरजे-04 जीबी-2449 बैरंग सफेद सांचौर की तरफ से आती दिखाई दी। इस पर पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर गाड़ी को रानीवाड़ा बडग़ांव की तरफ ले गया। जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा सरकारी वाहन से पीछा किया गया। पीछा करने के दौरान पुलिस वाहन को रोकने के लिए एक व्यक्ति पिक अप के पीछे डाले में चढ़कर पव्वे बोतलें पुलिस की गाड़ी के ऊपर फेंकने लगा। इस दौरान तस्करों ने शराब से भरे कार्टन भी पीछे सड़क पर फोड़ना शुरू कर दिया। शेष| पेज 13



जिससेसड़क पर कांच ही कांच हो गए। जिससे पुलिस की गाड़ी की रफ्तार कम हो गई, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने पीछा करना जारी रखा। इस दौरान सरहद बामनवाड़ा मे मुलजिमान पिक अप नंबर आरजे-04 जीबी-2449 को सड़क के साईड मे चालू हालात में छोड़कर वाहन मे सवार तीन व्यक्ति घने अंधेरे झाडिय़ों मे भागे। पुलिस द्वारा आरोपी को पीछा किया गया, लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आए। आरोपियों ने पीछा करने के दौरान रानीवाड़ा से बामनवाड़ा के बीच कुल 50 कार्टन शराब फोड़कर नष्ट कर की गई। गाड़ी की तलाशी के दौरान 162 पव्वे अंग्रेजी शराब 42 टीन बियर पंजाब हरियाणा अरुणाचल प्रदेश राज्य की अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गाड़ी से मिला लाइसेंस मामला दर्ज

वाहनके कैबिन में टूल के अंदर प्रकाश पुत्र भभुताराम विश्नोई निवासी डांगरा पुलिस थाना संचौर का लर्निंग लाइसेंस परिचय पत्र वाहन की आरसी की फोटो प्रति मिली। पुलिस ने ये दस्तावेज जब्त कर दस्तावेज के आघार पर प्रकाश पुत्र भभुताराम कौम विश्नोई निवासी डांगरा पुलिस थाना सांचौर अन्य के विरुद्ध मुकदमा नंबर 26/2016 घारा 19/54,14/57 आबकारी अधिनियम 353 भादस मे मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

खबरें और भी हैं...