पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोहरा छाने से फसलों में बढ़ी रोग की आशंका

कोहरा छाने से फसलों में बढ़ी रोग की आशंका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड के 40 हजार हैक्टेयर में जीरा 30 हजार हैक्टेयर में खड़ी सरसों की फसल

भास्करन्यूज| सांचौर

सांचौरउपखंड क्षेत्र सहित पूरे जिले में अल सुबह रात नौ बजे के बाद शीत लहर चलने से सर्दी का अहसास बढ़ रहा हैं,वहीं दिन में पसीने के साथ लोगों को ठंडे पदार्थ अच्छे लगने लगे हैं। इधर गुरूवार को मौसम ने एकदम पलटी खाई तो सर्दी का असर कम होने के साथ अल सुबह से ही मैदानी इलाकों में कोहरा छाना शुरू हुआ जो सुबह करीब 8.30 बजे तक छाया रहा।

कोहरा छाए रहने से जहां सड़कों पर हेडलाइट जला वाहन चलाने पड़े,वहीं खेतों में खड़ी फसल पर औंस की बूंदें चमकती नजर आई। इससे जहां किसान फसल में खराबे की आशंका से चिंतित नजर आए वहीं मौसम के बदले मिजाज से लोगों को सर्दी जुकाम से पीडि़त होना पड़ रहा हैं। अस्पताल में पहले से ही बुखार मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं,वहीं खेतों में बोई लाखों की कमर्शियल फसलें जिसमें जीरा,रायड़ा इसबगोल को बदलते मौसम में बीमारी लगने के साथ खराबा होने के चांसेज बढ़ गए हैं।

क्षेत्र के सांचौर चितलवाना क्षेत्र में सीयालू सीजन में करीब 40 हजार हैक्टेयर में जीरे 30 हजार हैक्टेयर में सरसों की बंपर बुवाई की हुई हैं। इधर बार बार बदलते मौसम के साथ गुरुवार सुबह कोहरा छाए रहने से किसानों को पकने के कगार पर खड़ी फसल में बीमारी लगने के साथ कीट लगने की आशंका सता रही हैं। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि फरवरी माह में होने वाली मावठ के बाद धुंध छा जाने से मौसम फसल के अनुरूप नहीं रहता हैं। ऐसे मौसम में जीरे की फसल में की कीट लगने की आंशका बढ़ जाती है। धुंध ओस पड़ने से चिरमा मैला रोग लगने से फसल की बढ़तवार रुकने के साथ जलने लगती हैं। वहीं मावठ से जीरे में दाना बनते समय फसल में कीट जीरे को चूस लेते हैं।

कृषिविशेषज्ञों की सलाह

क्षेत्रमें कोहरे के साथ ओंस उनालु हवा चलने से जीरे सरसों में मोयला का असर रहता हैं, ऐसी स्थिति में जीरे को पानी नहीं देना चाहिए। वहीं किसानों को जीरे की फसल को बचाने के लिए थॉयोमेथिक दवा, डॉयोमिथीओट(रोगोर) की दवा का स्प्रे करना चाहिए जिससे कीट मरने के साथ फसल को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। इसके बाद जैसे ही मौसम साफ होता है तथा ठंडी हवाएं चलने लगे तो फसल में सिंचाई कर सकते हैं।

सांचौर. उपखंड क्षेत्र के एक खेत में खड़ी फसल पर छाया कोहरा।

खबरें और भी हैं...