पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम सेवक लिपिकों को अनुबंध समाप्ति का नोटिस

ग्राम सेवक लिपिकों को अनुबंध समाप्ति का नोटिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदासीडिंग कार्य में लापरवाही बरतने पर विकास अधिकारी नरपतसिंह भाटी ने कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम सेवक कनिष्ठ लिपिक को 17 सीसी एवं रोजगार सहायक को अनुबंध समाप्त करने की कार्यवाही का नोटिस दिया हैं।

विकास अधिकारी नरपतसिंह भाटी ने बताया कि ग्राम सेवक शंकरलाल, श्रवणकुमार, गेनाराम, नरसीराम सुथार, मोतीराम चौधरी, रामसुंदर, अर्जुन कुमार, जयंतीलाल, विजेंद्र कुमार, एलडीसी प्रतापाराम, गिरीश पालीवाल, पालु को 17 सीसी एवं रोजगार सहायक धीमाराम, हडमत कुमार, कमला को नरेगा सीडिंग में लापरवाही बरतने पर अनुबंध समाप्त करने का नोटिस जारी किया गया। पूर्व में नरेगा सीडिंग 31 जनवरी तक पूरा करने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए थे, जिसपर कई बार बैठकों तथा रूबरू सूचना देने के बावजूद आज दिन तक नरेगा सीडिंग की प्रगति कम हुई है। नोटिस में बताया कि 2 दिनों के भीतर नरेगा सीडिंग कार्य शत प्रतिशत पूरा कर रिपोर्ट जमा नहीं हुई तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...