समन्वय समिति की बैठक आज
सिवाड़ा | संयुक्तशिक्षक संगठन समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को शिक्षक भवन सांचौर में दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय चितलवाना उपशाखा के अध्यक्ष भानसिंह चौहान ने बताया कि शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रगतिशील की संयुक्त बैठक में गबन की जांच को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।