सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
सांचौर.निकटवर्ती लुणियासरके ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर गांव में स्थित सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सरकारी स्कूल परिसर, नीबंडीया नाडी, केरलीनाडी, आंगनवाड़ी भवन सहित कई जगहों पर सरकारी भूमि पर नाजायज कब्जा कर रखा है। गांव के जल स्त्रोत नीमडीया नाडी करेलीया नाडी का पानी गांव के मवेशियों के उपयोग में होता है, वहां भी अवैध कब्जा हो रखा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में उपसरपंच उनके परिजनों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस अवसर पर कुम्भाराम देवासी, मनराम, करमीराम, मसराराम, प्रतापाराम, छोगाराम चौधरी सहित कई जने मौजूद रहे।