पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से टूटी सड़कें जल्द करें दुरुस्त : कलेक्टर

बारिश से टूटी सड़कें जल्द करें दुरुस्त : कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरसातके बाद जिले में सड़कों की स्थिति पेयजल तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर राजन विशाल ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि जालोर जिले में बरसात के बाद क्षतिग्रस्त हुई बीओटी की सड़कें तथा सड़कों पर पड़े गड्ढों को तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बार-बार टोल वसूली को लेकर शिकायतें रही है इसके लिए जिले में स्थित बीओटी सड़क मार्ग सही करने के साथ ही एक टोल नाके से दूसरे टोल नाके के बीच 40 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी होनी चाहिए अधिकारी इसकी सुनिश्चितता करें।

नालियों से निकल रही सर्विस लाइन सही करवाएं

उन्होंनेजलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता आशिष द्विवेदी को निर्देश देते हुए कहा कि जलदाय विभाग की जो सर्विस लाईन नालियों के अंदर से होकर गुजर रही है उन्हें दुरुस्त करने के साथ ही पाइप लाइनों के लीकेज के कार्य को ठीक करवाएं।

अस्पतालमें सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश

उन्होंनेबैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.पीआर. चूंडावत को निर्देश देते हुए कहा कि राजकीय चिकित्सालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लंबित टेंडर कार्य को जल्द निपटाएं ताकि जल्द ही अस्पताल में कैमरे लग सकें

सीवरेज कार्य जल्द ठीक करवाएं

जालोरनगर परिषद के आयुक्त शंकरलाल गहलोत को कहा कि आशा पूर्णा कॉलोनी के पास चल रहे सीवरेज कार्य एवं शहीद स्मारक के कार्य को गति देने के निर्देश दिए। जालोर दूरदर्शन केन्द्र के पास स्थित श्री देवनारायण बालिका छात्रावास के आगे क्षतिग्रस्त सड़क को सही करने के साथ रोड लाईट लगाने के निर्देश दिए। वहीं 25 से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान के लिए अभी से कार्य योजना बनाकर उसके अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए

ये भी दिए निर्देश

उन्होंनेअस्पताल चौराहे के आसपास निजी बसों के ठहराव को हटाने, समानीकरण के कार्य को शीघ्र पूरा करानें एवं सांचौर क्षेत्र में स्थित सिंचाई विभाग के बांधों को नर्मदा नहर परियोजना को जारी निर्देशों के तहत हस्तांतरित करानें के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सुगम से संबंधित लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। बैठक में पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. गणपतसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जयनारायण द्विवेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।