पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव में घुसा ओवरफ्लो पानी, रास्ता भी हुआ बंद

गांव में घुसा ओवरफ्लो पानी, रास्ता भी हुआ बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौरक्षेत्र के अचलपुर गांव में नर्मदा का ओवरफ्लो पानी घुसने से गांव में स्थित अटल सेवा केन्द्र के चारो ओर पानी भर गया है, जिससे अटल सेवा केंद्र में जाना मुश्किल बना हुआ हैं। वहीं क्षेत्रवासियों के अनुसार पानी उनके खेतों गांव के आम रास्ते पर भी भर गया जिससे खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हुआ वहीं आम रास्ते से निकलना बंद हो चुका हैं।

जानकारी के अनुसार नर्मदा मुख्य नहर से निकलने वाली अचलपुर माईनर के एस्केप से पानी गांव में घुस गया जिससे गांव में बने अटल सेवा केंद्र सहित किसानों के खेतों में पानी फैल जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी भरे पिछले 15 दिनों से ज्यादा समय हो गया जिससे अटल सेवा केंद्र में जाना मुश्किल बना हुआ हैं। वहीं ओवरफ्लो पानी से गांव के रास्ते बंद हो जाने से ग्रामीणों को कई किलोमीटर तक घूमकर गांव में जाना पड़ रहा है। इधर पिछले पंद्रह दिनों से अटल सेवा केंद्र में जाने का रास्ता नहीं होने से किसानों ग्रामीणों के कार्य अटके पड़े हैं।

स्केप का गेट खोलने से गांव में घुसा पानी

^अचलपुरमाईनर पर टेल पर किसानों को पानी नहीं मिलने से पानी छोड़ा गया। मगर हेड के किसानों की ओर से स्केप का गेट खोल पानी से वहां बने तालाब भरने के साथ अपने खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। ऐसे में यदि पानी कम करते हैं तो टेल के किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा। ऐसे में टेल वाले किसानों की ओर से पानी निकालने की घटना से गांव खेतों में पानी घुसा हैं। भैरारामविश्नोई, एईएन नर्मदा नहर

हैड के किसान एस्केप का गेट खोल ले रहे पानी

नर्मदानहर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अचलपुर माईनर पर बने एस्केप से हैड पर बसे किसान एस्केप का गेट खोलकर पानी लेकर खेतों के पास बने तालाब में पानी डाल अपने खेतों में सिचाई कर रहे हैं। जिससे टेल पर बसे किसानों की शिकायत मिलती रहती हैं। इस समस्या को लेकर विभाग ने नहर की क्षमता से ज्यादा पानी छोड़ा तो तालाब पूरा भरने के साथ तालाब की पाल टूट जाने से पानी गांव में फैल गया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पानी बंद करने पर किसान धरने की चेतावनी देते हैं ऐसे में उनकी मांग पर पानी छोड़ रहे हैं।

{विभाग का कहना - हैड के किसान एस्केप का गेट खोल ले रहे पानी

{टेल के किसानों तक पानी पहुंचाने के लिए छोड़ा ज्यादा पानी

सांचौर. नर्मदा नहर के ओवरफ्लों पानी से घिरा अचलपुर ग्राम पंचायत का अटल सेवा केंद्र।

खबरें और भी हैं...