पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोचर की जमीन पर अतिक्रमण कर बना लिए पक्के मकान

गोचर की जमीन पर अतिक्रमण कर बना लिए पक्के मकान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके चौरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नयावास के पास स्थित गोचर जमीन पर गांव के ही दबंगों ने अतिक्रमण कर वहां पक्के मकान तक बना लिए।गोचर की जमीन पर हुए अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत से लेकर प्रशासन तक शिकायत की मगर रसूखात के चलते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हो रही। जानकारी के अनुसार चौरा गांव की 5 एकड़ गोचर भूमि जिसे पंचायत ने विद्यालय की गोचर भूमि के लिए दी थी। मगर चौरा ग्राम के $कुछ शक्तिशाली ग्रामीणों ने मिलकर उस जमीन पर अतिक्रमण करने के साथ पक्के मकान बना लिए।

आसपासके खेत मालिकों ने भी बनाई बाड़ : गांवकी गोचर जमीन पर जहां अतिक्रमण कर पक्के मकान बने तो गोचर भूमि के आसपास स्थित खेत के मालिकों ने भी अतिक्रमण कर बाड़ खड़ी कर दी। इसके बाद तो मानो उस क्षेत्र में अतिक्रमण करने की होड़ सी लगी हुई हैं। जिससे पूरा क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में रहा हैं।

ग्रामीणोंने ज्ञापन दिए मगर कार्रवाई नहीं हुई

चौरागांव की गोचर भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए पक्के मकान के साथ आसपास के खेत पर बनीं बाड़ इसी क्षेत्र में दिन दिन बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार एसडीएम को कई बार ज्ञापन दिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अतिक्रमण करने वाले ऊंची रसूखात वाले होने से प्रशासन की ओर से कार्रवाई करना तो दूर नोटिस तक नहीं दिया।

^चौरा गांव की गोचर जमीन पर गांव के दबंगो ने अतिक्रमण कर पक्के मकान बना लिए हैं। प्रशासन को कई बार लिखित में शिकायत करने के बाद भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं हो रही है। -हरिरामचौधरी ग्रामीण चौरा

^गोचरभूमि पर ग्रामीणों की ओर से अतिक्रमण कर पक्के मकान बना लिए गए हैं। अतिक्रमण करने वालों की रिर्पोट दी हुई हैं। नोटिस देकर जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। -अगराराम,पटवारी चौरा

खबरें और भी हैं...