नगर प्रवेश पर जैन संतों का किया स्वागत
सांचौर | जैनसंतो के नगर प्रवेश करने पर शहरवासियों ने संतों का स्वागत किया। जैन संत मनोज्ञ सागर का मंगलवार सुबह नगर के जैन श्वेतांबर खतरगच्छ संघ ट्रस्ट के साथ प्रवेश किया। जहां जैन श्वेतांबर खतरगच्छ संघ के साथ जैन बंधुओं ने स्वागत किया। संत नगर के दोसियावास होते हुए खतरगच्छ पहुंचे, जहां सामूहिक वंदन किया इस मौके संत मनोज्ञ सागर ने कहा कि भोजन से शरीर को तृप्ति मिलती है जबकि स्वाध्याय से आत्मा को तृप्ति मिलती है। कुछ समय के लिए भी किया गया स्वाध्याय आपके आत्मबल को मजबूत करता हैं, इसलिए संत मुनि कठिन तपस्याएं करते हैं। इस मौके भंवरलाल गांधी, दुदमल जैन सुरखरामदास धारीवाल, भगवानदास मालू, मूलचंद छाजेड़, केवलचंद सेठिया सहित बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।
सांचौर. नगरमें प्रवेश करते जैन संत।