पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क जांच शिविर आयोजित

निशुल्क जांच शिविर आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़. राजस्थानस्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी जयपुर द्वारा पोषित ग्रामीण महिला विकास संस्थान द्वारा माइग्रेट टीआई कार्यक्रम के तहत एचआईवी/एड्स यौन रोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

संस्थान की प्रोजेक्ट मैनेजर ममता सिंह चौहान ने बताया कि शिविर का आयोजन सावा की जीडीसीएल लेबर कॉलोनी में किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में 126 लोगों की जांच की गई जो कि बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, एमपी,बंगाल राज्यों से संबंधित थे। श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय के एलटी लक्ष्मण शर्मा द्वारा एचआईवी/ एड्स की जांच की गई। संस्थान के नरेंद्र गर्ग द्वारा मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें एचआईवी/ एड्स से बचने के लिए जागरूक किया गया। रामेश्वर अहीर, ओमप्रकाश, ब्रजेश वैष्णव, भरत मंगल सिंह उपस्थित थे। शिविर में सहयोग के लिए जीडीसीएल लेबर कॉलोनी के इंचार्ज युवराज सिंह तथा कांट्रेक्टर, खालिद खान को प्रोजेक्ट मैनेजर चौहान ने धन्यवाद दिया।