पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीरा, कृष्ण बनो नृत्य प्रतियोगिता 27 से

मीरा, कृष्ण बनो नृत्य प्रतियोगिता 27 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीरास्मृति संस्थान की ओर से आयोजित रजत जयंती मीरा महोत्सव के तहत 27 सितंबर को भजन प्रतियोगिता एवं 28 सितंबर को मीरा कृष्ण बनो एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी।

संस्थान सचिव सत्यनारायण समदानी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिताएं श्रीसांवलियाजी विश्रांति गृह में होगी। प्रतियोगिता संयोजक ओमप्रकाश औदिच्य ने बताया कि मीरा भजन प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में 12 वर्ष तक के बच्चे, वरिष्ठ वर्ग में 12 से 25 वर्ष तक के किशोर युवा तथा अन्य वर्ग में 25 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं 27 सितंबर को भाग ले सकेंगी। 28 सितंबर को मीरा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के पांच साल तक के बालक-बालिकाएं तथा वरिष्ठ वर्ग में पांच साल से अधिक किंतु 10 साल तक के बालक-बालिकाएं, मीरा नृत्य प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में सात साल के बालक-बालिकाएं वरिष्ठ वर्ग में सात से 15 साल तक के बालक-बालिकाएं भाग ले सकेंगे। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए लिखित में अपनी प्रविष्टि 26 सितंबर तक आयु प्रमाणपत्र या संस्था प्रधान द्वारा प्रमाणित प्रमाणपत्र के साथ सचिव मीरा स्मृति संस्थान को भिजवाई जा सकेगी।