पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेहता के शोक में पुरा बंद रहा भादसोड़ा

मेहता के शोक में पुरा बंद रहा भादसोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके निवासी राज्य के पूर्व मुख्य सचिव मीठालाल मेहता के निधन पर शोक स्वरूप सोमवार को कस्बा बंद रहा। कई लोग उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने जयपुर भी गए। मेहता के रविवार शाम निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के कई गांवों में शोक की लहर छा गई।

सोमवार सुबह शोक स्वरूप व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोली। इसके चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग यहां-तहां समूह में बैठकर मेहता की प्रतिभा, व्यक्तित्व विकास कार्यों को याद करते रहे। सभी के जुंबा पर यह बात मुख्य थी कि प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी ओहदे पर पहुंच जाने के बाद भी उन्होंने तो अपने जीवन से सादगी ईमानदारी छोड़ी और गांव और परिवार से गहरा लगाव कम हुआ। कस्बे से अशोक अग्रवाल, बाबूलाल ओझा, रमेश चंडालिया के साथ तीन दर्जन से अधिक लोग रविवार रात में ही जयपुर रवाना हो गए। सोमवार को क्षेत्र से और लोगों ने भी जयपुर पहुंच कर मेहता को श्रद्घांजलि दी।

सांसद सीपी जोशी ने कहा कि मेहता ने भादसोड़ा गांव से जीवन यात्रा प्रारंभ कर राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर पहुंचकर नाम रोशन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चंद्रभानसिंह, सुरेश धाकड़, गौतम दक, जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, उपजिला प्रमुख मिठूलाल जाट, चुनीलाल धाकड़, मोहब्बतसिंह राठौड़ ने भी शोक जताया।

इधर आंबेडकर विचार मंच संस्थान जिलाध्यक्ष छगनलाल चावला, उपाध्यक्ष शिवशंकर मीणा, सचिव डा. अब्दुल रशीद, गंगाधर सोलंकी, माधवसिंह मीणा, शांतादेवी भालेराव, रक्षाादेवी दवे ने शोक जताते हुए मेहता के निधन को जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

रामजानकी रामायण मंडल द्वारा मीठालाल मेहता के निधन पर सांवलियाजी मंदिर में मौन श्रद्धांजलि दी गई। पंडित शोभालाल भट्ट ने मेहता के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। इस अवसर पर मांगीलाल शर्मा, रमेश अग्रवाल, पुजारी शंभू दास महाराज, शंकरलाल माली, राधेश्याम सोनी, मोतीराम जाट, मोतीराम सुथार, कन्हैयालाल दर्जी उपस्थित थे। प्रेरणा पब्लिक स्कूल में मेहता को श्रद्धांजलि दी गई। कस्बे के सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रहे।

निम्बाहेड़ा. विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नपा अध्यक्ष शंकरलाल राजोरा, उपाध्यक्ष पारसमल पारख एवं महावीर इंटरनेशनल के कमलेश ढेलावत ने भी मेहता के अंतिम संस्कार में भाग लेकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रयास में हुई