पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुत्ते का शिकार हुआ पर्यटक

कुत्ते का शिकार हुआ पर्यटक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | शहरके दुर्ग मार्ग पर अंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास इन दिनों एक आवारा कुत्ते का खौफ बना हुआ है। कुत्ते ने सोमवार को यहां एक वृद्व गुजराती पर्यटक को काट खाया। इस कुत्ते ने रविवार को भी यहां एक व्यक्ति को काटा था। बताया गया कि सांवलियाजी विश्रृांति गृह में ठहरे एक गुजराती दल के वृद्व सदस्य को धर्मशाला के बाहर ही कुत्ते ने काट खाया। इस घटना से इस दल सहित धर्मशाला में ठहरे अन्य यात्री, स्टाफ आसपास के लोगों में रोष देखा गया। लोगों ने नगर परिषद से ऐसे आवारा कुत्तों को जल्द पकड़ने की मांग की।