पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपाध्याय की जयंती पर रक्तदान, फल बांटे

उपाध्याय की जयंती पर रक्तदान, फल बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडितदीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम हुए। भाजयुमो की ओर से श्रीसांवलियाजी अस्पताल में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जिला प्रवक्ता नीलेश नीलमणी ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में राज्य में करीब 2500 यूनिट रक्तदान किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, नगर अध्यक्ष सुरेश चंद झंवर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, करनलसिंह राठौड़, जिला महामंत्री सीपी नामधरानी, प्रदीप लढा, मनोज मेवानी, दशरथ मेनारिया, राजेश गांधी, राधेश्याम वैष्णव, शंकर कुमावत, शैलेंद्र झंवर, अशोक पारलिया उपस्थित थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रवक्ता सिद्दीक नीलगर ने बताया कि जिलाध्यक्ष एमडी शेख ने उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प दिलाने के बाद सांवलियाजी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। नगर अध्यक्ष सलीम खान, ग्रामीण अध्यक्ष यूनुस मंसूरी, पूर्व प्रदेश मंत्री लियाकत अली, गुलाम नबी चाचा, महामंत्री अकील खान, उस्मान मोहम्मद, अबरार मोहम्मद, रफीक मोहम्मद, बरकत अली सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चित्तौड़गढ़ | पं. उपाध्याय की जयंती पर अस्पताल में रक्तदान करते कार्यकर्ता।