- Hindi News
- अस्पतालों में सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश
अस्पतालों में सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश
चित्तौड़गढ़ | स्वच्छताअभियान के तहत कलेक्टर, एडीएम ने अस्पतालों का निरीक्षण कर साफ-सफाई की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। अस्पताल में बेड पर साफ चादरों को बिछाने तथा नियमित रूप से शौचालयों की सफाई के निर्देश दिए। सुबह नौ बजे कलेक्टर वेद प्रकाश श्रीसांवलियाजी राजकीय सामान्य अस्पताल में पहुंचे। इमरजेंसी के पास सफाई सही तरीके से कराने, मेल एवं फीमेल वार्ड में पहुंच मरीजों की कुशलक्षेम पूछी। फीमेल सर्जिकल वार्ड के शौचालयों को देख सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश पीएमओ डॉ. मधुप बक्षी को दिए। इस दौरान एडीएम भूअ रौनक बैरागी भी साथ थीं। इसके बाद कलेक्टर ने गाड़ी लौहार स्थित समाज कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां पर टूटे नल को ठीक करने एवं शौचालयों की साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार एडीएम हरजीलाल अटल ने राजकीय महिला एवं बाल अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला वार्ड में गंदी चादरों को देखकर नाराजगी जताई। अस्पताल में फिनाइल से सफाई नहीं होने पर संबंधित सफाई ठेकेदार को बुलाकर प्रतिदिन दिन में दो बार फिनाइल से शौचालयों की धुलाई तथा सफाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पताल प्रभारी डॉ. हेमलता बक्षी को निर्देश दिए।