पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घोसुंडा बांध में डूबने से चरवाहे की मौत

घोसुंडा बांध में डूबने से चरवाहे की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भदेसर थानांतर्गत पंचदेवला गांव के समीप घोसुंडा बांध डूब क्षेत्र में शुक्रवार शाम पशु चरा रहे वृद्ध की पशुओं को बचाने के चक्कर में डूबने से मौत हो गई। पंचदेवला निवासी नानूराम कुमावत (65) तथा उनका मंदबुद्धि बेटा 30 वर्षीय शंकरलाल शुक्रवार शाम मवेशी चरा रहे थे। मवेशी पानी में जाने लगे तो वे उनको बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वृद्ध नानूराम का पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। ग्रामीणों को इसका पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। सूचना पर कन्नौज चौकी प्रभारी सुरेंद्रसिंह शूरवीरसिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव को सांवलियाजी सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया।