पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकीकरण के विरोध में प्रदर्शन

एकीकरण के विरोध में प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपबस्ती गाडरियावास राप्रावि के अभिभावकों विद्यार्थियों ने शनिवार को स्कूल के सामने प्रदर्शन कर एकीकरण का विरोध जताते यथावत संचालित की मांग की है।

राज्य सरकार की एकीकरण योजना में गाडरियावास के प्रावि को उमावि में मर्ज किया। शुक्रवार को गाडरियावास स्कूल बंद कर स्टाफ उमावि में चला गया। इस बात का पता चलते ही शनिवार को नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल तेली, अभिभावक समिति के लेहरीलाल गाडरी मुकेश चौधरी के सानिध्य में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने प्रावि के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया तथा बच्चों को भी उमावि जाने से रोक दिया। प्रावि के प्रधानाध्यापक ने बीईईओ को स्थिति से अवगत कराया। बीईईओ के निर्देश पर प्रधानाध्यापक प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और आश्वासन देकर मामला शांत कराया। प्रावि के अभिभावकों ने मांग पूरी नहीं होने सोमवार से आंदोलन की चेतावनी दी।

सांवलियाजी. गाडरियावास स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते अभिभावक एवं विद्यार्थी।