अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित
िचत्तौड़गढ़. प्रयासद्वारा एराल एवं नेतावलगढ़ पाछली पंचायत के राजपुरिया, ऐराल, बीड़गास, सूरजपोल, चित्तौड़ी, खेरी चारण, खरड़ी बावड़ी, नेतावल, ढाढण एवं भैरूसिंहजी का खेड़ा की ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल पोषण समिति सदस्यों की कार्यशाला श्रीसांवलियाजी विश्रांति गृह में हुई। कार्यशाला में संस्था द्वारा जन स्वास्थ्य एवं मातृत्व स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने गांव को स्वस्थ,स्वच्छ एवं सुंदर बनाने पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम प्रभारी रामेश्वर शर्मा, रितेश लढ्ढा ने भी विविध जानकारी दी। इस मौके पर रेखा नागदा, माधवलाल मेघवाल मौजूद थे।