प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित
चित्तौड़गढ़ | मीरास्मृति संस्थान की ओर से रजत जयंती मीरा महोत्सव के तहत आयोजित निबंध एवं सामान्यज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता संयोजक डा. एएल जैन ने बताया कि निबंध वरिष्ठ वर्ग में प्रथम अक्षय वर्मा, द्वितीय कविता धाकड़, तृतीय वंदना जाट एवं कुलदीपसिंह राणावत रहे। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम प्रियांशी माहेश्वरी, द्वितीय भानूप्रिया तृतीय प्रियांशी नंदवाना रहे। सामान्यज्ञान वरिष्ठ वर्ग में प्रथम र|ाकर खोइवाल, द्वितीय महेंद्र जीनवाल तथा तृतीय प्रकाश रैगर रहे। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम प्रियाकंवर शक्तावत, द्वितीय विशाल बांगड़ी, तृतीय कविताकंवर शक्तावत रही। इन्हें 28 सितंबर दोपहर बाद चार बजे सांवलियाजी विश्रान्ति गृह में पारितोषिक वितरित किए जाएंगे। मीरा भजन प्रतियोगिता आज: मीरा महोत्सव के तहत मीरा भजन प्रतियोगिता शनिवार तथा मीरा कृष्ण बनो एवं नृत्य प्रतियोगिता रविवार को आयोजित होगी। संस्थान सचिव सत्यनारायण समदानी ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं श्रीसांवलियाजी विश्रांति गृह में होगी। प्रतियोगिता संयोजक ओमप्रकाश औदिच्य ने बताया कि भजन प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में 12 वर्ष तक के बच्चे, वरिष्ठ वर्ग में 12 से 25 वर्ष तक के किशोर युवा तथा अन्य वर्ग में 25 वर्ष से अधिक की महिलाएं भाग ले सकेंगी।