समरसता सप्ताह के तहत युवाओं ने किया रक्तदान
चित्तौड़गढ़ | श्रीमाधवस्मृति सेवा प्रन्यास के तत्वावधान में सामाजिक समरसता सप्ताह के तहत रविवार को श्रीसांवलियाजी राजकीय सामान्य में रक्तदान शिविर लगा।
प्रन्यास अध्यक्ष हेमंत जैन ने बताया कि यह साल डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का 125 वां जन्म जयंती वर्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक सरसंघ चालक बाला साहब देवास का जन्म शताब्दी वर्ष भी चल रहा है। प्रन्यास ने इस साल को सामाजिक समरसता वर्ष एवं इस सप्ताह को सामाजिक समरसता के रूप में मनाते हुए रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया। सचिव विशेष गर्ग ने बताया कि युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं प्रन्यास से जुडे अन्य संगठनों आरएसएस, राष्ट्र सेविका समिति, विद्या भारती, अभियंता संगठन के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान में किया। प्रन्यास से जुडे़ कार्यकर्ताओं, मातृ शक्ति एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा स्वयं अपने से समरसता की शुरुआत का संकल्प लिया। कोषाध्यक्ष बालूलाल सुखवाल, सदस्य देवी सिंह राव, अनिरुद्ध सिंह भाटी, महेंद्र सिंह सोलंकी एवं ध्रुव भटनागर मौजूद थे।
चित्तौड़गढ़ | अस्पतालमें रक्तदान करते कार्यकर्ता मौजूद पदाधिकारी।