फुटबाॅल में तृतीय वर्ष विजयी
सांवलियाजी. श्रीसांवलियाजीराजकीय कॉलेज में अंतर कक्षा खेलकूद सप्ताह के तहत शुक्रवार को फुटबाल फाइनल मैच तृतीय वर्ष 4-0 से विजयी रहा। खो खो फाइनल मैच में द्वितीय वर्ष ने प्रथम वर्ष को एक पारी चार अंक से पराजित किया। देवीलाल मीणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेल प्रभारी कुलदीप सिंह गौड़ के सानिध्य में मैच हुए। निर्णायक भवानी शंकर कुमावत, महेंद्र कुमार नामा, नंद किशाेर जांगिड़ प्रेमशंकर व्यास थे।