जयंती पर औजारों की पूजा अर्चना
सांवलियाजी | एसआरएसऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। संस्थान के प्रशासक मुकेश शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि विद्युत निगम के वरिष्ठ लाइनमैन भंवर दास थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा ने की। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की झांकी सजाकर दीप प्रज्वलित करने के बाद विश्वकर्मा की जानकारी दी गई। सभी प्रयोगशालाओं औजारों की साफ-सफाई कर पुष्पों से विशेष सजावट की गई। संचालन उपप्रधानाचार्य रईस मोहम्मद ने किया।
सांवलियाजी | आईटीआईमें विश्वकर्मा जयंती मनाते छात्र।