आपदा पीड़ितों को भेजी सहायता
भादसोड़ाएवं सांवलियाजी सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए रविवार को 5100 रुपए का डीडी तहसीलदार को सौंपा। संघ अध्यक्ष लक्ष्मी प्रजापत ने बताया कि महिला पर्यवेक्षक मंजु कोठारी की प्रेरणा से कश्मीर,आसाम बिहार के आपदा पीडितों की सहायतार्थ भादसोड़ा एवं सांवलियाजी सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा सहयोगिनियों ने 5100 रुपए का डीडी सांवलियाजी में भदेसर तहसीलदार रमेश बहेडिया को सौंपा। जिला संगठन मंत्री किरण सोनी, शबनम बानू ,ललिता चौधरी मौजूद थीं।
सांवलियाजी |आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तहसीलदार को चेक सौंपते हुए।