उपाध्याय की जयंती पर आज रक्तदान
पंडितदीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिलेभर में विविध कार्यक्रम होंगे। उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को प्रदेश के जिला केंद्रों पर रक्तदान कार्यक्रम आयोजित होंगे।
भाजयुमो जिला महामंत्री सीपी नामधराणी ने बताया कि गुरुवार को भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी के नेतृत्व में रक्तदान कार्यक्रम पूरे राज्य में होगा। इसके तहत श्रीसांवलियाजी अस्पताल में सुबह 10 बजे से रक्तदान कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसमें जिले के भाजयुमो कार्यकर्ता, मंडलों से रक्तदान के लिए उपस्थित रहेंगे। विधायक श्रीचंद कृपलानी, चंद्रभान सिंह आक्या, अर्जुनलाल जीनगर, सुरेश धाकड़, गौतम दक, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान संकल्प-पत्र भी भरे जाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार एक हेल्पलाइन नंबर भी रिलीज होगा, जिससे किसी निर्धन या आवश्यक व्यक्ति द्वारा संपर्क करने पर उसे ब्लड यूनिट की व्यवस्था की जा सकेगी। भाजपा एससी मोर्चा की ओर से बड़ीसादड़ी में कार्यक्रम आयोजित होगा। मोर्चा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश धोबी ने बताया कि मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूलाल खटीक की सहमति से गुरुवार दोपहर 12 बजे उपाध्याय की जयंती पर बड़ीसादड़ी स्थित पेंशनर भवन में कार्यक्रम होगा। विधायक कृपलानी, जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, विधायक गौतम दक, जीनगर, आक्या, सुरेश धाकड़, उपजिला प्रमुख मिठूलाल जाट, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक सहित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। एससी मोर्चा बड़ीसादड़ी के नगर अध्यक्ष सत्यनारायण सालवी ने बताया कि दुर्गा चौक बड़ीसादड़ी में पौधरोपण भी होगा।
अल्पसंख्यकमोर्चा करेगा फल वितरण : भाजपाअल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पंडित उपाध्याय की जयंती पर अस्पतालों में फल वितरण किया जाएगा। मीडिया प्रभारी मोहम्मद यासीन ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जिलेभर के मंडलों पर अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर श्रीसांवलियाजी अस्पताल में जिलाध्यक्ष एमडी शेख के नेतृत्व में फल वितरण होगा।