पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती आज, होंगे कई कार्यक्रम

अग्रसेन जयंती आज, होंगे कई कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | अग्रवालसमाज के आराध्य महाराज अग्रसेन की जयंती पर गुरुवार को शहर में शोभायात्रा सहित कई कार्यक्रम होंगे। श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि दोपहर दो बजे अग्रवाल पंचायत भवन, उपरला पाड़ा से शोभायात्रा शुरू होगी। जो सदर बाजार, सुभाष चौक होती हुई शाम साढ़े पांच बजे श्रीसांवलियाजी विश्रांति गृह पहुंचेगी। समाजजनों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने, शोभायात्रा में महिलाओं को लाल चुंदड़ एवं पुरुषों को सफेद पोशाक पहनकर आने का अनुरोध किया गया। शाम छह बजे पारितोषिक वितरण एवं सम्मान समारोह होगा। इसमें प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले गुरुवार सुबह दस बजे अग्रसेन मांगलिक भवन में प्रथम मंजिल पर दानदाताओं द्वारा निर्मित कमरों को समाज को समर्पण किया जाएगा। इसी प्रकार अग्रवाल समिति की ओर से मुख्य समारोह अग्रसेन नगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित होगा। श्री अग्रसेन सेवा संस्थान अध्यक्ष विशेष कुमार गर्ग ने बताया कि संस्थान की ओर से जयंती समारोह चंदेरिया स्थित श्रीसांवलियाजी बहुद्देशीय विकलांग एवं मूक बधिर स्कूल चंदेरिया में दोपहर सवा 12 बजे आयोजित किया जाएगा।

निम्बाहेड़ा| अग्रवालसमाज द्वारा बुधवार को बच्चों एवं महिलाओं के लिए अग्रसेन नगर में विशेष कार्यक्रम हुए। गुरुवार को अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद अग्रसेन नगर में समाज की मीटिंग एवं पारितोषिक वितरण समारोह होगा।