सांवलियाजी तक की पदयात्रा
भदेसर | खुशहालीकी कामना को लेकर भदेसर से 251 सदस्यों के दल ने अमावस्या पर सांवलियाजी तक पदयात्रा की। भदेसर सरपंच नारायण सिंह ने बताया कि मित्र मंडल के तत्वाधान में पदयात्रा भैरूजी मंदिर से प्रारंभ हुई। डीजे की धुन पर महिलाएं, बच्चे, पुरुष नाचते हुए सांवलिया सेठ के दरबार में पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच, रघुवीर सिंह, सुरेश जैन, लीला देवी माली, मांगी लाल सहित कई भक्त शामिल थे।