अंतर कक्षा खेल सप्ताह शुरू
श्रीसांवलियाजीराजकीय कॉलेज में अंतर कक्षा खेल सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को खेल मैदान में हुआ।
शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता अखिलेश चास्टा ने की। पहले दिन छात्रा वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम कृष्णा शर्मा, द्वितीय सीमा तेली, तृतीय प्रतीक्षा जैन रही। 200 मीटर दौड़ में कृष्णा शर्मा प्रथम, आशा कुमारी जाट द्वितीय, सीमा तेली तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में आशा जाट प्रथम, कृष्णा शर्मा द्वितीय, ममता राठौड़ तृतीय रही। 800 मीटर दौड़ में नीतू वैष्णव प्रथम, सोनिया मेनारिया द्वितीय एवं आशा कुमारी जाट तृतीय रही। छात्रा वर्ग में ही भाला फेंक में आशा शक्तावत प्रथम, आशा जाट द्वितीय, नीतू वैष्णव तृतीय रही। छात्रा वर्ग में गोला फेंक में मीना छीपा प्रथम, ममता राठौड़ आशा जाट द्वितीय, निरूपमा शक्तावत तृतीय रही। तश्तरी फेंक में निरूपमा शक्तावत प्रथम, आशा जाट द्वितीय, मीना छीपा तृतीय रही। लंबी कूद में नीलम पामेचा प्रथम, निरूपमा शक्तावत द्वितीय, रानू तिवारी एवं ज्योति शर्मा तृतीय शर्मा रही। छात्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ में राहुल बड़वा प्रथम, कैलाशचंद्र तेली द्वितीय, मुकेश बंजारा तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में कैलाशचंद्र तेली प्रथम, शराफत अली शाह द्वितीय, राजेंद्र कुमार प्रजापत तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में लक्ष्मण सिंह मीणा प्रथम, राहुल बड़वा द्वितीय, पुष्कर शर्मा तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में राजेंद्र कुमार प्रजापत प्रथम, रतनलाल गाडरी द्वितीय, धनराज डांगी तृतीय रहे। शॉट पुट में राहुल बड़वा प्रथम, रविकांत शर्मा लक्ष्मीलाल गुर्जर द्वितीय, चंद्रशेखर शर्मा तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में रविकांत शर्मा प्रथम, यशवंत कुमार खटीक द्वितीय, राहुल बडवा तृतीय रहे। जेवलिन थ्रो में प्रकाश वैष्णव प्रथम, कैलाशचंद्र तेली द्वितीय, रविकांत शर्मा तृतीय रहे। लंबीकूद में शराफत अली शाह प्रथम, प्रकाश वैष्णव द्वितीय, राहुल बड़वा तृतीय रहे। संचालन कुलदीप सिंह गौड़ ने किया। निर्णायक भवानीशंकर कुमावत, मानसिंह कनौजिया, आजाद मोहम्मद, महेंद्र कुमार नामा थे। समारोह में छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश गुर्जर सहित पदाधिकारी मौजूद थे।