- Hindi News
- सांप पीडितों के लिए वरदान बना सांवलियाजी अस्पताल
सांप पीडितों के लिए वरदान बना सांवलियाजी अस्पताल
निशुल्क एएसवी इंजेक्शन से 132 जिंदगियां बची
भास्करन्यूज | चित्तौडग़ढ़
सांपकाटने पर लगने वाले इंजेक्शन के अभाव में राज्य में अधिकांश जगह पीड़ित लोग जान से हाथ धो बैठे, पर इस मामले में जिला मुख्यालय का सांवलियाजी सामान्य अस्पताल अपवाद रहा है। यहां यह दवा उपलब्धता के साथ निशुल्क दवा योजना के रूप में भी लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। योजना की शुरुआत से लेकर अब तक यहां के आईसीयू में इस तरह के 132 गंभीर रोगियों की जान बची है। इनमें से कई रोगियों को दस से अधिक मंहगे इंजेक्शन भी लगने पड़े हैं।
हर साल की तरह इस बारिश के मौसम में भी स्नेक बाइट (सांप के काटने से) के एक-दो रोगी प्रतिदिन श्रीसांवलियाजी अस्पताल पहुंच रहे और उनकी जान निशुल्क दवा योजना के तहत लगाए जा रहे एएसवी इंजेक्शन से बच रही है।
सांप काटने के बाद बचाव के लिए एंटी स्नैक वीनम इंजेक्शन लगाया जाता है। निशुल्क दवा योजना के तहत इनकी वैसे तो सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर भी सप्लाई का दावा है, लेकिन आमतौर पर ऐसे ज्यादातर केस लोग सीधे जिला मुख्यालय के अस्पताल में ही लेकर आते हैं। बात भी सही है। ऐसे रोगियों के इलाज में थोड़ी भी लापरवाही हो तो जान चली जाए। अस्पताल स्टाफ अनुसार के अनुसार निशुल्क दवा योजना में इस इंजेक्शन की सप्लाई शुरू होने से अब तक यानी सवा दो साल में सांप काटने के कई गंभीर रोगी आईसीयू में लाए गए। इसमें से 132 रोगियों की जान 1327 एंटी स्नैक वीनम इंजेक्शन लगने से बच पाई। सामान्यतः एक रोगी के एक से पांच संख्या के बीच इंजेक्शन लगते हैं, लेकिन अधिक गंभीर स्थिति में एक रोगी के 45 से 55 इंजेक्शन तक भी लगाए गए हैं। ऐसे रोगियों को इस इंजेक्शन के लगने से नया जीवनदान मिला है।
यहरखे ध्यान: सांपया जहरीला कोई भी जानवर काट जाए तो रोगी के घाव पर तुरंत पट्टी बांधकर जहर को शरीर में फैलने से रोके। घाव की जगह को धो भी सकते हैं। इसके बाद रोगी को तत्काल पास के अस्पताल में लेकर पहुंचे। डाक्टरों के अनुसार ऐसे रोगी को इलाज के लिए देवरे पर ले जाने में समय बर्बाद नहीं करे। सीधे अस्पताल लेकर जाए।
यहां इसलिए भी सजगता
चित्तौडगढजिले में विभिन्न प्रजाति के सांप बहुलता से पाए जाते हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों डाॅक्टरों का मानना है कि प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में अक्सर इस जिले में सांप काटने के केस ज्यादा होते हैं। देवरों