- Hindi News
- गाडरियावास स्कूल को एकीकरण से मुक्त करें
गाडरियावास स्कूल को एकीकरण से मुक्त करें
सांवलियाजी | गाडरियावासबस्ती के प्रावि को एकीकरण से मुक्त करने की मांग के संबंध में कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भेजे हैं। पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल तेली ने बताया कि गाडरियावास बस्ती के प्रावि को सरकार की एकीकरण योजना में कस्बे के राउमावि में मर्ज किया है। इन दोनों स्कूल की दूरी करीब दो किलोमीटर से अधिक है तथा दोनों स्कूल के बीच मार्ग में अधिकांश समय वाहनों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इससे प्रावि के छोटे-छोटे बच्चों के लिए अब राउमावि में पढ़ने के लिए जाना जोखिम भरा रहेगा।