रोजड़े की टक्कर से युवक की मौत
भदेसर | क्षेत्रके सांखलों की ढाणी निवासी एक युवक की शुक्रवार रात चिकारड़ा-सांवलियाजी सड़क मार्ग पर रोजड़े की टक्कर से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार सांखलो की ढाणी निवासी 32 वर्षीय सुरेश नाथ पुत्र भैंरूनाथ शुक्रवार रात को घर से करोली गांव जाने के लिए निकला। युवक चिकारड़ा से सांवलियाजी मार्ग पर करोली के पास पहुंचा तो बाइक की रोजड़े से टक्कर हो गई। इससे बाइक सहित युवक उछल कर दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोटें आने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।