रक्तदान, फल वितरण सहित कार्यक्रम हुए
चित्तौड़गढ़ | भाजपानगर मंडल की ओर से अध्यक्ष सुरेशचंद्र झंवर के जन्मदिन पर रविवार को कार्यक्रम हुए। प्रवक्ता संजीव शर्मा ने बताया कि शंकर घटा चौमुखा शिव मंदिर पर अभिषेक कर गोशाला में गायों को चारा गुड़ खिलाया। सांवलियाजी अस्पताल में 26 यूनिट रक्तदान किया। मरीजों एवं परिजनों को फल, बिस्किट वितरित किए। सेंती में एचआईवी पीड़ित संस्थान को एक माह की खाद्य सामग्री चंदेरिया श्रीसांवलियाजी विकलांग विद्यालय के बच्चों को भोजन सामग्री दी गई। नगर महामंत्री भरत डंग, धनपालसिंह राजोरा, उषा रांधड़, कमल गुर्जर, रोहिताश्व जाट, प्रदीप काबरा, गुलाम नबी चाचा, सावन छीपा, निलेश बल्दवा, गोवर्धनलाल जाट, चुन्नीलाल माली, प्रदीप शर्मा, पार्षद रामनिवास गाजरे, दिनेश चतुर्वेदी, मुन्ना गुर्जर, इकबाल खिलजी ने मुंह मीठा कराकर बधाइयां दी।