अस्पतालों का समय एक से बदलेगा
चित्तौड़गढ़ | सरकारीअस्पतालों में आउटडोर का समय एक अक्टूबर से परिवर्तन होगा। एडीशनल सीएमएचओ डॉ. हरीश उपाध्याय ने बताया कि जिले के सभी अस्पताल एक अक्टूबर से सुबह नौ से दोपहर एक बजे एवं शाम चार से छह बजे तक खुलेंगे। रविवार एवं अवकाश के दिन सुबह नौ से 11 बजे तक खुलेंगे। पीएमओ डॉ. मधुप बक्षी ने बताया कि सांवलियाजी सामान्य अस्पताल तथा महिला एवं बाल अस्पताल का आउटडोर समय भी एक अक्टूबर से सुबह नौ से दोपहर एक एवं शाम चार से छह बजे रहेगा।