चित्तौडग़ढ़। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जिला मुख्यालय पर जिला कारागृह में जेल उपाधीक्षक गोविंदसिंह के निर्देशन में बंदियों को काढा वितरण कर स्वाइन फ्लू के संबंध में जानकारी दी। वहीं उपभोक्ता भंडार चौराहा पर आयुर्वेद विभाग की ओर से लोगों को सदर गनी भाई ठेकेदार इकबाल अहमद की ओर से वितरित किया गया।
भाटिया शोरूम पर कर्मचारियों को तथा क्रिश्चियन मिशन स्कूल सेंती शिशु घर शाला मावि के बच्चों के अलावा चंदेरिया स्थित मोना मार्क इंजीनियरिंग वर्क्स कर्मचारियों को काढा पिलाया गया। काढ़े का निर्माण सांवलियाजी अस्पताल के आयुष चिकित्सक डा. महावीर सक्सेना कंपाउंडर अनिल सिसोदिया के निर्देशन में किया गया। करजू में भी बद्रीलाल जणवा, पारस जणवा, गणपत, राहुल सहित अन्य ने काढा वितरण कर ग्रामीणों को बीमारियों के संबंध में जानकारी दी।
आज यहां पिलाएंगे काढ़ा
चित्तौडग़ढ़. चित्तौडग़ढ़ मार्बल व्यवसायी संस्थान द्वारा बुधवार सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक रीको औद्योगिक क्षेत्र, आरएसईबी कार्यालय के बाहर काढ़ा वितरण किया जाएगा। मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज के आयुर्वेद विभाग के प्राचार्य नटवर शर्मा एवं संस्थान के अध्यक्ष विपिन नाहर की देखरेख में काढ़ा तैयार किया गया है।