पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन के साथ हुए विभिन्न कार्यक्रम

बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन के साथ हुए विभिन्न कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

राउमाविघोसुंडा में संस्था प्रधान बिहारीलाल शर्मा के सानिध्य में बसंतोत्सव मनाया गया। समारोह में स्वच्छता शिक्षा परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। संचालन भैंरूशंकर पुरोहित ने किया। गांधीनगर स्थित न्यू सेंट्रल अकादमी स्कूल में बसंत पंचमी पर्व मनाया। प्रधानाध्यापिका माया साहू ने बताया कि कविता, गीत, नृत्य, युगल गीत, समूह गीत की विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थी पीले वस्त्र पहन कर स्कूल पहुंचे। संचालक राधाकिशन साहू ने विचार व्यक्त किए। आलोक उमावि सूरजपोल में शुक्रवार को मां सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया। मीडिया प्रभारी गोपाल पालीवाल ने बताया कि स्कूल के उप प्राचार्य हेमंत शर्मा लेखाधिकारी भंवरसिंह राठौड़ कक्षा तीन से 11 तक के विद्यार्थियों ने कक्षाओं में मां सरस्वती की मूर्ति की सजावट कर पूजा-अर्चना की। इसी प्रकार एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार स्थित मां सरस्वती की मूर्ति की पूजा-अर्चना की। बालकिशन धाकड़ ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष पुष्कर धाकड़ के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ जिलाध्यक्ष महेश गाडरी, रामनरेश गाडरी, सुनील चौधरी, कविश शर्मा मौजूद थे। विशाल अकादमी में समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा थे। अध्यक्षता अरबन कोऑपरेटिव बैंक की प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने की। समारोह में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को नगद राशि एवं विविध गतिविधियों में भाग लेने को भी सम्मानित किया। संचालन जूली अग्रवाल ने किया।

राउमावि रतीचंदजी का खेड़ा में सरस्वती विद्या मंदिर का निर्माण कर पूर्व सरपंच मोहनसिंह, भंवरसिंह कंपाउंडर के आर्थिक सहयोग से मां सरस्वती की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। प्रधानाचार्य नारायणसिंह यादव ने बताया कि संचालन नीलम शर्मा ने किया। रामावि चैनपुरिया में मां शारदे की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हवन अनुष्ठान से हुई। मुख्य अतिथि विधायक गौतम दक, नपा अध्यक्ष पुष्कर राज माली स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद थे।

निंबाहेड़ा | बसंत पंचमी पर्व पर आदर्श कॉलोनी स्थित शिवाजी पार्क में प्रबुद्ध नागरिक सेवा संस्थान ने एसडीएम हेमेंद्र नागर के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश शांतिलाल छाजेड़ की अध्यक्षता जेलर जीतमल मेनारिया के विशिष्ट आतिथ्य में सरस्वती पूजन प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया।

इस अवसर पर नेत्र उत्सर्जन के लिए डॉ. जेएम जैन, साहित्यकार चांदमल साधक, शायर मैकश अजमेरी, मोइज एफ बुरहानी अर्श, लक्ष्मीलाल भटनागर, जेलर मेनारिया, हीरालाल लुहार, रमेशचंद्र सुथार को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

बस्सी. भक्तेश्वरमहादेव समिति बस्सी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या थे। अध्यक्षता प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने की। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक उप प्रधान सीपी नामधराणी ने किया। जिला परिषद सदस्य बगदीराम धाकड़, सरपंच अंजू कंवर, उप सरपंच कमल कोठारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर कोठारी, पूर्व मंडल महामंत्री रामगोपाल ओझा, कालूराम सोनी, राव भवानी सिंह, प्रधानाचार्य महेश जोशी, बस्सी इकाई अध्यक्ष आशा तलेसरा, रामस्वरूप पुरोहित, कालू सिंह सोनगर सरपंच रतन भंवर थे। समारोह में विधायक आक्या ने 52 विद्यार्थियों को कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने तथा 31 छात्राओं को खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कन्नौज. कस्बेमें स्थित मोहनराय मंदिर में बसंतोत्सव पर दानपात्र मंदिर कमेटी सदस्यों ग्रामीणों की उपस्थित में खोला गया। इसमें 37 हजार 38 रुपए निकाले। शाम चार बजे आरती कर बसंतोत्सव मनाया गया। भगवान को भक्तों ने रंग, गुलाल पुष्प से होली खिलाई गई।

सांवलियाजी | बसंतपंचमीपर शुक्रवार को कृष्णधाम में सांवलियाजी सहित शंकर भगवान हनुमानजी आदि का विशेष शृंगार कर सज्जा की गई। जिसमें नये धान की बालियां आम्र मंजरियों से सजावट कर रंग गुलाल लगाया गया। प्राचार्य भैरूलाल वीरवाल ने बताया कि सीनियर विद्यालय में सरस्वती माता के जन्मोत्सव के रूप में बसंत पंचमी मनाई। कार्यक्रम प्रभारी नरेन्द्रसिंह शक्तावत ने बसंत उत्सव एवं मां शारदा की वंदना प्रस्तुत की। कस्बे के ब्राह्मण समाज के प्रदेश महामंत्री नितिन चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा के सानिध्य में वासुदेव भवन में बसंत पंचमी मनाई जिसमें मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ ही समाजोत्थान की चर्चा की गई।

चित्तौड़गढ़ |न्यूसेंट्रल अकादमी स्कूल गांधीनगर में सरस्वती पूजन करते विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...