सांवलियाजी पैदल यात्रा चार को
अंबामाता से शुरू होगी वार्षिक यात्रा
भास्करन्यूज | निम्बाहेड़ा
प्राणीमात्रके कल्याण एवं खुशहाली के लिए अंबामाता जी से सांवलिया जी तक की वार्षिक पैदल यात्रा संघ के तत्वावधान में इस बार नववर्ष के प्रथम रविवार चार जनवरी को होगी। यह निर्णय संघ अध्यक्ष पियूष शारदा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की मीटिंग में लिया गया।
संघ के प्रवक्ता डॉ. नित्यानंद द्विवेदी ने बताया कि यह यात्रा प्रतिवर्ष दिसंबर के अंतिम रविवार को आयोजित होती है। लेकिन इस बार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह परिवर्तन किया गया है। ज्ञातव्य है कि इस पैदल यात्रा में निम्बाहेड़ा सहित आसपास के रानीखेड़ा, मड्डा , बाड़ी, गादोला, रठांजना, धीनवा, केली, मांगरोल, फाचर, बोराखेड़ी गांवों के श्रद्धालु भाग लेते हैं, जिनके लिए रास्ते में जलपान एवं सांवलियाजी में महाप्रसादी की व्यवस्था पैदल यात्रा संघ के तत्वावधान में की जाएगी। संघ के चैनसिंह चौहान, महावीर सेन, सुरेश कालिया, बंशीलाल राईवाल, मनोहरलाल जैन, कैलाश लड्ढा, रोशन सोनी, चांदमल सोनी, पूरणमल जैन, पुखराज सहलोत ने सुझाव भी दिए।