देवनारायण जयंती पर होंगे कई आयोजन
िचत्तौड़गढ़ | देवसेनाविकास सोसायटी की ओर से देवनारायण जयंती 14 फरवरी को मनाई जाएगी। सोसायटी के भैंरू लाल गुर्जर ने बताया कि सेंती स्थित देवनारायण मंदिर पर 14 फरवरी सुबह सात बजे हवन होगा तथा 11 बजे गांधी चौक से देवनारायण की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए देवनारायण मंदिर पहुंच कर संपन्न होगी। रात नौ बजे से भजन संध्या होगी। पांचली गांव में श्रीनाकोड़ा देवनारायण मंदिर पर नाकोड़ा देवनारायण जयंती पर कई धार्मिक आयोजन होंगे। मंदिर सेवक कन्हैयालाल भंडारी ने बताया कि नाकोड़ा देवनारायण मंदिर पांचली में जुलूस भजन संध्या होगी तथा 12 को शाम चार बजे से दस बजे तक जुलूस रात्रि जागरण सहित भजन संध्या होगी। 13 फरवरी को चौकी लगेगी। चौकी रात नौ बजे से शुरू होगी।
जागरणपर देवरों में होंगे आयोजन
सांवलियाजी.आगामीपांचम छठ तिथि पर कस्बे सहित आसपास के देवरों में वार्षिक जागरण के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। गडारिया श्याम मित्र मंडल के जगदीश सोनी ने बताया कि जागरण पर शनिवार को गडारिया श्याम को नवीन वागा धारण कराया जाएगा।