पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल में ट्राॅली मैन नहीं मिलते, परिजन हंै परेशान

अस्पताल में ट्राॅली मैन नहीं मिलते, परिजन हंै परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके सबसे बड़े अस्पताल में गंभीर मरीज को ले जाने के लिए अक्सर ट्राली मैन के समय पर नहीं मिलने की शिकायतें आती रहती है। मंगलवार को तो दो बार ऐसे वाकये पर लोगों का असंतोष सामने आया। दुर्घटना में मृत व्यक्ति का शव इसी कारण आधा घंटे तक वाहन में ही पड़ा रहा। हंगामे के बीच आखिरकार लोग उसी वाहन से शव को मोर्चरी तक ले गए। रात करीब सवा आठ बजे डाइट रोड स्थित कुएं से लालजी का खेड़ा घर जा रहे 80 वर्षीय तुलसीराम मेघवाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क किनारे झाड़ियों में गंभीर हाल पड़े वृद्व को उधर से गुजर रहे मेघराज गुर्जर ने अपनी कार में लिया और अन्य लोगों के साथ उसे लेकर श्रीसांवलियाजी सामान्य अस्पताल पहुंचा।

इमरजेंसी में डयूटी डाक्टर ने उसे कार में ही देखकर मृत घोषित कर दिया। लोग इमरजेंसी वार्ड से मुर्दाघर तक शव को ले जाने के लिए ट्रोली मैन को ढूंढने लगे, लेकिन नहीं मिला। करीब आधे घंटे तक शव कार में ही पड़ा रहा। यह देखकर लोगों का गुस्सा फूटा और आक्रोश जताने लगे। हंगामे की सूचना पर मोबाइल पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। हालांकि इसके बाद भी कोई ट्रोली मैन मौजूद नहीं था। लोगों ने शव को इसी कार से मोर्चरी में ले जाकर रखवाया।

दिन में भी नहीं थे ट्राली मैन

अस्पतालमें मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ट्रोली मैन के नहीं मिलने से सेगवा निवासी वृद्ध महिला मरीज को परिजन अपने हाथों में उठाकर ही ऊपर से नीचे तक लेकर आए। तब भी लोगों में आक्रोश देखा गया।

केवल15 ट्रोली मैन, लेकिन वे भी नहीं दिखते

श्रीसांवलियाजीअस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। इसके अधीन ही महिला एवं बाल अस्पताल संचालित है। दोनों में मिलाकर ठेके के अधीन करीब 15 ट्रालीमैन लगे हैं। अस्पताल स्टाफ के अनुसार इस कारण ट्रालीमैन की कमी महसूस होती है। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि अक्सर इतने भी नजर नहीं आते।

जांचकरकार्रवाई करेंगे

^इसमामले की मुझे जानकारी नहीं है। पता लगाया जाएगा कि तब किन ट्राली मैन की ड्यूटी थीं। लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। डॉ.मधुप बक्षी, पीएमओ, चित्तौड़गढ़

िचत्तौड़गढ़ | शवको मोर्चरी तक ले जाने के लिए टॉली मैन नहीं मिला तो कार से पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...