कैंसर पीडि़ता के इलाज के लिए सहायता
सांवलियाजी| कैंसरपीड़ित बालिका के इलाज के लिए सांवलियाजी मंदिर मंडल की ओर से 35 हजार रुपए सहायता का चेक दिया गया। उपबस्ती गाडरियावास निवासी किशन लाल गाडरी की बेटी मंजू को मुंह का कैंसर है। किशन लाल आर्थिक तंगी के कारण उसका प्रॉपर इलाज नहीं करवा पा रहा था। उसने सांवलियाजी मंदिर मंडल से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई जिस पर मंदिर प्रशासन ने 35 हजार रुपए मदद के तौर पर दिए। इस राशि का चेक मंगलवार सुबह मंदिर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, सदस्य मदन व्यास भैंरू लाल सोनी ने किशन लाल को प्रदान किया।