पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुआवजे की मांग से गरमाया माहौल

मुआवजे की मांग से गरमाया माहौल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शंभूपुराक्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में मंगलवार को एक कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों और श्रमिकों के मुआवजे की मांग करने से काफी देर गतिरोध रहा।

ठेकेदार कंपनी के अधीन आदित्य सीमेंट फैक्ट्री में सुपरवाइज जोधपुर जिला निवासी 50 वर्षीय हिम्मतसिंह पुत्र प्रभुसिंह की मंगलवार सुबह तबियत खराब हो गई। साथी कर्मचारी उसे फैक्ट्री के अस्पताल में लाए। तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे श्रीसांवलियाजी अस्पताल लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों, श्रमिकों सहित क्षत्रिय समाज के बृजेंद्रसिंह भाटी, पूर्व उपसरपंच करण सिंह आदि ने परिजनों को मुआवजे की मांग की। शंभूपुरा थानाधिकारी दलपतसिंह पहुंच गए। लोगों का आरोप था कि समय रहते त्वरित उपचार मिलता तो मौत नहीं होती।

ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधि भी पहुंचे और पांच लाख की सहायता राशि देने की बात कही, लेकिन ये लोग दस लाख की मांग पर अड गए। थानाधिकारी ने कानून का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत देते हुए कहा कि बिना किसी हादसे के हार्ट अटैक से मौत के बावजूद यदि कंपनी प्रतिनिधि सहायता दे रहे हैं, तो उस पर विचार करना चाहिए। बाद में सहमति बनी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

खबरें और भी हैं...