पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच के घर रायफल समेत पांच लाख का माल चोरी

सरपंच के घर रायफल समेत पांच लाख का माल चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑगईसरपंच के मोरीपुरा स्थित आवास पर शनिवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर रायफल सहित करीब पांच लाख से अधिक का माल पार कर ले गए। घटना के वक्त सरपंच के सभी परिजन चौक में सो रहे थे। चोरों ने करीब घंटे भर में मकान के पिछवाड़े से सेंध लगाकर अंदर कमरे से बक्सा, सूटकेश बैग आदि पार कर दिया, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। परिजनों के मुताबिक घटना रात्रि बारह बजे से तीन बजे के बीच में हुई है।

घटना का जानकारी होते ही सरपंच पति ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी मौका मुआयना करने के बाद मोरीपुरा के जंगलों में चोरो को तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। थाना प्रभारी रामप्रसाद भारद्वाज ने बताया कि शनिवार की रात्रि को आंगई सरपंच लाखन सिंह के मोरीपुरा स्थित मकान में चोरों ने सेंध लगाकर एक 315 बोर रायफल, सात तोला सोने के जेवर, तीन लाख नकदी पच्चीस जिंदा कारतूस चुराकर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सरपंच के परिजन मकान के कमरे का ताला लगाकर चौक में सो रहे थे। सभी करीब 12 बजे सोए थे।

इसके बाद चोरों ने मकान के पिछवाड़े जमीन से करीब 5 फीट उंचाई पर खिड़की में सेंध लगाया और कमरे में घुस गए। इसके बाद कमरे में रखे सूटकेश, बक्सा बैग तथा रायफल को पट्टे सहित उठाकर ले गए। चोरों ने मकान से करीब तीन सौ फीट दूर जाकर डॅगरिया में सूटकेश, बक्सा बैग को खोलकर कापड़ो को फेंक दिया सूटकेश में रखे 3 लाख नकद 7 तोले के करीब सोने के आभूषण ले गए।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रामप्रसाद भारद्वाज, पुलिस उपाधीक्षक ताराचंद तथा ऑगई चौकी प्रभारी गुरूप्रसाद मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना कर मोरीपुरा के जंगल में फुट प्रिंट के आधार पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास में रहने वाले बंजारे सपेरों से पूछताछ की। घटना की रिपोर्ट सरपंच लाखन सिंह ने दर्ज कराई है

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया मौका मुआयना

ऑगईसरपंच के मकान में सेंधमारी की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र खोथ ने मोरीपुरा पहुॅच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। अति.पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों परिजनों से घटना की जानकारी ली एवं संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की।

छोड़ गए पिस्टल

पुलिसके मुताबिक घटना के वक्त सरपंच के घर में रायफल के साथ पिस्टल भी मौजूद थी। संभवत: चोरों के हाथ यह पिस्टल नहीं लगी, या फिर पिस्टल बैग में होने