पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पं दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

पं दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयभाजपा कार्यालय पर भाजपा मण्डल की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह जादौन ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष ग्याप्रसाद शर्मा थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि पं.दीनदयाल एकात्म प्रेरणा के स्त्रोत थे। सत्ता में आना ही उनका कोई लक्ष्य नहीं था। बल्कि उनका उद्देश्य सत्ता के सहारे राष्ट्र को वैभव शाली समाज को समरस बनाना था। उन्होंने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय की कल्पना को चरितार्थ करना ही मुख्य लक्ष्य है। लोकसभा क्षेत्र मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकान्त शर्मा ने पं.दीनदयाल उपाध्याय को एकात्म मानववाद का प्रवर्तक बताया। कार्यक्रम की शुभारंभ पं.दीनदयाल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस मौके पर पृथ्वी सिंह चौहान, साबिर खां, मनोज गर्ग, संजू सिंह जादौन, कप्तान सिंह, पुत्तू सिंह, केदार सिंह, महेन्द्र गोयल, भूरा पायलट, अयूब हाजी, छन्नू मंगल, गुलाबसिंह, अनिल सिंह, प्रताप सिंह, अनिल सोनी, गोविंद झा, अकरम खां, छम्मा खां सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

सरमथुरा. भाजपा कार्यालय पर जयंती मनाते भाजपाई।